{"_id":"58baf4694f1c1ba064832641","slug":"jhulskr-in-mysterious-circumstances-went-married-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में झुलसकर विवाहिता की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में झुलसकर विवाहिता की जान गई
अमर उजाला ब्यूूरो खुदागंज।
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मृतका के पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
- पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कस्बे के मोहल्ला लक्ष्मीपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में आग से झुलसकर मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से मृतका के ससुराल वाले फरार हैं। सीओ ने मौका मुआयना कर मकान को सील कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव रामपुर नवदिया निवासी इंद्रभान पुत्र राजभान सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बेटी सीता देवी की शादी चार वर्ष पहले खुदागंज के मोहल्ला लक्ष्मीपुर निवासी अजीत सिंह के साथ की थी। शादी में उसने हैसियत अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पति और सास-ससुर ने रंगीन टीवी और एक लाख रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। गांव के कुछ लोगों के जरिए शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे उसे बेटी की मौत की सूचना मिली। जब वह बेटी की ससुराल पहुंचा तो बेटी कमरे में जली अवस्था में मृत पड़ी थी। पिता ने दहेज की खातिर बेटी की हत्या का आरोप लगाते पति अजीत सिंह, ससुर नन्हकू सिंह, सास रामेंद्री देवी, देेवर प्रदीप सिंह, दुर्वेश सिंह के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ मनोज कुमार यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण करके मकान को सील कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जलने से मौत बताई गई है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।