फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jholachap woman killed by the negligence of

झोलाछाप की लापरवाही से युवती की मौत

Sat, 14 Mar 2015 11:15 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Sat, 14 Mar 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Jholachap woman killed by the negligence of
 बंडा के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी शिवकुमार ने खुटार के एक झोलाछाप की लापरवाही से पुत्री शोभा देवी की मौत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में शिवकुमार ने बताया गया है कि उन्होंने अपनी पुत्री शोभा देवी की शादी खुटार के गांव पिपरिया भागवंत में की थी। 12 मार्च की रात प्रसव पीड़ा होने पर ससुराल के लोगों ने पुत्री को खुटार में पुवायां मार्ग स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। 13 मार्च को पुत्री ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद पुत्री की हालत बिगड़ने लगी, लेकिन डॉक्टर ने कोई ध्यान नहीं दिया। कहे जाने पर पुत्री को घर ले जाने को कह दिया। घर जाने पर पुत्री के मुंह से झाग निकलने लगा। इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त डॉक्टर के पास कोई डिग्री नहीं है।
विज्ञापन

एसओ राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर उन्होंने पुलिस भेजकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की बात कही थी। इसके बाद युवती के परिवार के लोग और रिश्तेदार मौके से चले गए और युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उधर, आरोपी डॉक्टर ने किसी युवती का प्रसव कराने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed