{"_id":"89ea91cbe5eba5520af6509fc535d255","slug":"jholachap-by-treating-woman-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत
खुटार।
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला देवस्थान निवासी सुमेर के पुत्र राजू ने एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज के चलते मां राजकुमारी की मौत हो जाने का आरोप लगाया है।
राजू ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसकी मां राजकुमारी को बुखार आ गया था। नगर के ही एक झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया तो उसने मां को जल्द ठीक कर देने की बात कहते हुए इलाज शुरू कर दिया। डॉक्टर ने राजकुमारी को एक इंजेक्शन लगाया था जो दो दिन बाद पक गया। बुखार में भी लाभ नहीं हुआ। शनिवार सुबह डॉक्टर ने मां को खाने के लिए दवा दी। दवा खाते ही राजकुमारी की तबियत और ज्यादा बिगड़ गई। घरवाले फिर डॉक्टर के पास गए तो उसने राजकुमारी को शाहजहांपुर ले चलने और इलाज में आने वाला सारा खर्चा उठाने की बात कही। महिला को शनिवार को शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को इलाज के दौरान राजकुमारी ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग महिला का शव लेकर खुटार आ रहे हैं। राजू ने बताया कि मां का शव घर आने के बाद वह पुलिस को तहरीर देकर झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई कराएगा। पुलिस ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।