Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar news four arrested in Illegal arms smuggling racket five pistols and a country made pistol seized

हरिद्वार: असलहा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कार्रवाई के दौरान एक के पैर में लगी गोली, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 02:08 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Mon, 16 Nov 2026 02:08 PM IST
सार

अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बहादराबाद में हथियारों की डिलीवरी के लिए पहुंचे गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन
Haridwar news four arrested in Illegal arms smuggling racket five pistols and a country made pistol seized
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बहादराबाद पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया था। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच अवैध पिस्टल, एक तमंचा और सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा दो बाइक और तीन मोबाइल फोन भी मिले हैं।

विज्ञापन


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर खुलासा किया। बताया कि 15 नवंबर को प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली की ओर से कुछ लोग बौंगला तिराहे पर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन


घायल जिला अस्पताल में भर्ती
कुछ देर बाद एक व्यक्ति पैदल और दो लोग बाइक से वहां पहुंचे। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया, जबकि मुकुल पाल भाग निकला। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो वह गन्ने के खेत में घुस गया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की चेतावनी के बावजूद उसने दोबारा गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान मुकुल के कब्जे से दो .32 बोर पिस्टल और एक मोबाइल फोन, जबकि भूपेंद्र के पास से .315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। वहीं, विशाल कुमार की निशानदेही पर बौंगला गांव के पास पीठ बाजार के सामने आम के बाग में खड़ी बुलेट की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई दो पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए गए।


ये भी पढे़ं...बदरीनाथ:  धाम में आज की रात होगी बेहद खास, कपाट बंदी से पहले ये रस्में, लाखों श्रद्धालु पहुंचे साक्षी बनने

इसके बाद 16 नवंबर की रात पुलिस ने बडैड़ी फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग के दौरान प्रशांत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक .32 बोर पिस्टल और दो कारतूस मिले। पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed