फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jewelry bag made ​​jewelery from businessman 's car

सराफा व्यवसायी की कार से आभूषणों भरा बैग उड़ाया

Sun, 05 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 05 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
पंचर जुड़वाने के लिए गुवारी गांव में रुके सराफा व्यवसायी की कार से बाइक सवारों ने करीब ढाई लाख की चांदी के आभूषणों से भरा बैग उड़ा दिया और फरार हो गए। व्यवसाई की ओर से थाना आरसी मिशन में घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस को दी तहरीर में शहर के मोहल्ला छोटा चौक निवासी नीरज रस्तोगी ने पुलिस को बताया कि उसकी उधरनपुर में सराफे की दुकान है। वह रोज की तरह कार से दुकान खोलने जा रहा था। इसी बीच गुवारी गांव के समीप उसकी कार पंचर हो गई। वह पंचर जुड़वाने के लिए रुका कि इसी बीच दो बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसे बातों में उलझा लिया। इसी दौरान ध्यान बंटने पर एक सवार ने कार में रखा उसका बैग निकाल लिया और वह साथियों के साथ फरार हो गया। नीरज ने पुलिस को बताया कि उसके बैग में लगभग ढाई लाख की चांदी, आभूषण, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड आदि रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed