फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jewellery showroom in the loss of millions of fires

ज्वैलरी शो रूम में आग से लाखों का नुकसान

Tue, 04 Aug 2015 08:19 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 04 Aug 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
Jewellery showroom in the loss of millions of fires
शहर के बहादुरगंज बाजार में सोमवार देर रात बनवारी लाल ज्वैलर्स के शोरूम में शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रुपए का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर लाखों रुपये का फर्नीचर, बिजली के उपकरण, एसी और साज-सज्जा सामान जल गया। गनीमत यह रही कि आग की चपेट में सोने-चांदी के आभूषण नहीं आए।
विज्ञापन

शहर के प्रतिष्ठित आभूषण कारोबारी सुधीर रस्तोगी की बनवारी लाल ज्वैलर्स नाम से बहादुरगंज बाजार में काफी पुराना शोरूम है। शोरूम के ऊपर ही उनका आवास बना हुआ है। सोमवार की रात चौकीदार सुनील शोरूम के बाहर रखवाली कर रहा था। रात करीब 12 बजे शोरूम से धुआं निकलते देखकर उसने चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उसकी आवाज सुनकर शोरूम मालिक सुधीर रस्तोगी समेत तमाम लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। शोरूम का शीशा तोड़कर टीम ने पानी की धार मारी। शोरूम के अंदर से धुआं और आग की लपटें निकल रही थीं। टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की चपेट में आकर आर्टिफिशियल ज्वैलरी, कीमती फर्नीचर, एसी, बिजली के उपकरण, साज-सज्जा का सामान आदि जलकर राख हो गया। सुधीर रस्तोगी के मुताबिक आग में लाखों रुपये का नुकसान हुआ हैं। करीब एक साल पहले ही शोरूम में नया फर्नीचर और साज-सज्जा कराई गई थी। उन्होंने बताया कि दो दिन के अंदर शोरूम ठीक होकर ग्राहकों के लिए खुल जाएगा।

आग की सूचना पर मचा हड़कंप
बहादुरगंज बाजार में आग लगने की सूचना पर आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने बहादुरगंज से सदर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया था।


जनरेटर की एमसीबी खराब होने से लगी आग
सुधीर रस्तोगी ने बताया कि शोरूम के ऊपर बने आवास की छत पर आटोमैटिक जनरेटर लगा हुआ है। रात में बिजली आने के बाद एमसीबी नहीं गिरी, जिससे शोरूम में गई जनरेटर की लाइन में शार्ट सर्किट हो गया और आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed