{"_id":"6ab42cb134e557db9305668e","slug":"theft-at-common-service-centre-two-accused-arrested-in-encounter-one-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-181447-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जन सेवा केंद्र में चोरी, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जन सेवा केंद्र में चोरी, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, एक घायल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नकाबपोश दो चोरों ने रुड़की रोड पर जन सेवा केंद्र से पांच लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल की गई। पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में दो आरोपियों शेरपुर निवासी साहिल को घायल व सुहैल को कांबिग में गिरफ्तार किया। एक साथी शेरपुर निवासी आसिफ भाग निकला।
नगर कोतवाली क्षेत्र के रुड़की रोड पर स्थित जन सेवा केंद्र में दो चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर घुस गए। दोनों आरोपी बराबर में एटीएम की दीवार तोड़कर केंद्र में घुसे थे। वहां से पांच लाख रुपये चोरी कर भाग गए। केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर दिखाई दिए। सुबह केंद्र संचालक शेरपुर निवासी हामिद को घटना का पता चला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि मिमलाना रोड पर चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोकना चाहा तो उनके साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान समीर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बाइक चालक सुहैल को कांबिंग में गिरफ्तार किया गाय। तीसरा साथी भाग निकला। उनसे बरामद बैग में सवा दो लाख रुपये, तमंचा व केंद्र में चोरी कर भागने में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। बरामद रुपये दोनों ने जन सेवा केंद्र से चुराना बताया।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि काफी रुपये खर्च हो गए और कुछ रुपये उनके भागे हुए साथी के पास है। समीर पर तीन मामले, भागे बदमाश आसिफ के खिलाफ गैंगस्टर सहित आठ मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। अभी तीनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।