फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Illicit liquor being sent to Gujarat via courier seized; two accused arrested.

Bhiwani News: कूरियर से गुजरात भेजी जा रही अवैध शराब पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Illicit liquor being sent to Gujarat via courier seized; two accused arrested.
भिवानी। सीआईए द्वितीय ने कोरियर के माध्यम से अंग्रेजी शराब अहमदाबाद भेजने के मामले में कमल निवासी हनुमान गेट और सुनील निवासी गांव हुई जिला चरखी दादरी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी सुनील को एक दिन के रिमांड पर लिया जबकि कमल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक भिवानी मयंक मिश्रा ने बिना लाइसेंस अवैध शराब रखने और तस्करी में शामिल आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले में तोशाम बाईपास भिवानी स्थित डिलीवरी कार्यालय के सिक्योरिटी इंचार्ज मनमोहन ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर थाना शहर में 25 दिसंबर 2025 को संबंधित धाराओं और हरियाणा संशोधित आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने कमल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि सुनील को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। सुनील के खिलाफ जयपुर राजस्थान में भी आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड के दौरान सुनील से शराब की खरीद, सप्लाई और कूरियर के माध्यम से गुजरात भेजने से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले में शराब तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

एलोवेरा जूस के नाम पर भेजी थी 27 बोतल शराब
24 दिसंबर 2025 को अहमदाबाद गुजरात भेजने के लिए डिलीवरी कार्यालय में छह सीलबंद पैकेट आए थे। पैकेटों पर हुडा सेक्टर-13 भिवानी का पता अंकित था। कर्मचारियों को पैकेटों में रखे सामान पर संदेह हुआ तो तीन पैकेट खोलकर जांच की गई। इनमें रेड लेबल मार्का अंग्रेजी शराब की बोतलें मिलीं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पैकेटों की जांच की। इनमें कुल 27 बोतल रेड लेबल मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पैकेटों पर कोरियर के स्टीकर लगे थे और उनमें सामान के रूप में एलोवेरा जूस दर्शाया गया था।

मामले की जांच के दौरान सीआईए द्वितीय के उप निरीक्षक अजय ने टीम के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कमल को सेक्टर-13 भिवानी से जबकि सुनील को लोहारू चौक भिवानी से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अधिक पैसे कमाने के उद्देश्य से कोरियर के माध्यम से शराब अहमदाबाद भेज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed