फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Illegal arms factory operating in dilapidated Irrigation Department building

Ghazipur News: जर्जर सिंचाई भवन में चल रही थी अवैध असलहा फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory operating in dilapidated Irrigation Department building
अवैध असलहा फैक्ट्री की खबर में...पकड़े गए तीन आरोपी-संवाद
गाजीपुर। जमानिया क्षेत्र में जर्जर सिंचाई विभाग के कमरे में अवैध असलहा तैयार करने का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है। पुलिस और स्वाट टीम बी की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से नौ देसी तमंचे, पांच अर्धनिर्मित असलहे, कारतूस और असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि कार्रवाई तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस से मिली सूचना के आधार पर की गई।
विज्ञापन

एसपी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बिहार और अन्य स्थानों से अवैध असलहा व उसका कच्चा माल लाकर यहां हथियारों का निर्माण और मॉडिफिकेशन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और स्वाट टीम बी को लगाया गया था। 23 सितंबर को पाण्डेयपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिया के बगल स्थित सिंचाई विभाग के भवन की घेराबंदी की गई। मौके से पन्ना लाल बिंद निवासी सोईलापुर भूतहिया ताड़, मनोज कुमार राय उर्फ चम्पी राय निवासी ताजपुर मांझा और सोनू बिंद निवासी सकरा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक मौके से .315 बोर के नौ तमंचे, .315 बोर के तीन अधबने तमंचे, .12 बोर का एक अधबना तमंचा, .32 बोर का अधबना रिवाल्वर, पांच कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। इसके अलावा अधबनी पिस्टल बॉडी, तमंचे की बॉडी व बट, नाल, ट्रिगर गार्ड, हैमर समेत असलहा बनाने के उपकरण और एक मोटरसाइकिल भी मिली। एसपी ने बताया कि मामले में थाना जमानिया में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed