फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Expressway: Bolero overturns after colliding with a vehicle; youth dies

एक्सप्रेसवे : वाहन से टकराकर पलटी बोलेरो, युवक की मौत

Thu, 24 Sep 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Expressway: Bolero overturns after colliding with a vehicle; youth dies
र्वांचल एक्सप्रेसवे पर रामपुर बबुआन के पास घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मी व अन्य। स्रोत-यूपीडा
विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार भोर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बोलेरो बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार जयसिंहपुर के पटना बिझूरी निवासी अंसार (23) की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज दर्शननगर, अयोध्या रेफर किया गया है।
विज्ञापन

यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राम चंद्र वर्मा के मुताबिक बोलेरो लखनऊ से अंबेडकरनगर जा रही थी। सुबह करीब 4:35 बजे हलियापुर के रामपुर बबुआन गांव के पास बोलरो अज्ञात वाहन की टक्कर से बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अयोध्या कुमारगंज के पिठला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अंसार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे में अंबेडकरनगर निवासी रोहित (24), अर्पित विश्वकर्मा (19), दुर्गेश सिंह (25), मनीष यादव (24), चालक सूरज मोहन यादव (26) और राकेश (25) घायल हुए हैं। दुर्गेश, सूरज मोहन, राकेश और रोहित को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर भेजा गया है। वहीं अर्पित और मनीष का पिठला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है, पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed