फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jagendra who treated

जगेंद्र का इलाज करने वाले डॉक्टरों-वार्ड ब्वॉय के बयान दर्ज

Wed, 24 Jun 2015 11:02 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 24 Jun 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Jagendra who treated
जगेंद्र मौत प्रकरण भले ही सरकार और पीड़ित परिवार के बीच समझौते के बाद खत्म हो गया हो, लेकिन घटना की मजिस्ट्रेटी जांच बुधवार को भी जारी रही। घटना वाले दिन झुलसी हालत में अस्पताल पहुंचे जगेंद्र का प्राथमिक उपचार करने वाले जिला अस्पताल के डॉक्टरों और वार्ड ब्वॉय ने कलक्ट्रेट जाकर मजिस्ट्रेटी जांच कर रहे एडीएम (वित्त एवं राजस्व) पीके श्रीवास्तव को बयान कलमबंद दिए।
विज्ञापन

एडीएम ने इस संबंध में घटना के बारे में कथन और साक्ष्य आमंत्रित करने को अंतिम तिथि 18 जून नियत की थी। बाद में यह अवधि बढ़ाकर 24 जून कर दी, क्योंकि मामले से संबंधित सभी पक्षकारों के बयान नहीं हो पाए। बुधवार को जांच के अंतिम दिन जिला अस्पताल में जगेंद्र का इलाज करने वाले इंचार्ज मेडिकल ऑफीसर डॉ. नेपाल सिंह, सर्जन डॉ. महेंद्र कुमार, वार्ड ब्वॉय रामचंद्र गुप्ता और राजेंद्र प्रसाद ने अपने बयान कलमबंद कराए। एडीएम श्रीवास्तव के अनुसार जांच की अवधि पूरी हो चुकी है, लेकिन जरूरत पड़ी तो जांच अवधि और बढ़ा दी जाएगी। सभी लोगों के साक्ष्यों और कथनों का अध्ययन करने के बाद निष्कर्ष सहित रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed