{"_id":"d76086dd3a69db7951e7ade6530fead2","slug":"is-hiding-many-secrets-in-her-swoon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसकी बेहोशी मे छिपे हो सकते है कई राज !","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उसकी बेहोशी मे छिपे हो सकते है कई राज !
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 08 Feb 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन पहले कैंट रोड पर खून से लथपथ मिली महिला की पहचान नवादा इंदेपुर
विज्ञापन
की छोटी बिटिया के रूप मे हुई है। उसकी बेहोशी में कई राज छिपे हो सकते
हैं। घटना के तीन दिन बाद गांव के कमलेश मिश्रा ने घायल महिला की पहचान की
है।
बता दें कि गत छह फरवरी की भोर रोजा पुलिस ने सूचना के आधार पर मोहम्मदी कैंट मार्ग पर बिलरिया गांव के समीप 40 साल की महिला को बेहोशी में पाया था जिसके चहरे और सिर में चोटों के निशान थे । सिपाही विभोर पवार ने घायल महिला को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया था । उसकी हालत गंभीर देखते हुये मेडिकल कालेज लखनऊ रवाना किया गया और देखरेख के लिए एक महिला दरोगा और महिला आरक्षी को साथ भेजा गया है जो पिछले तीन दिन से वहां उसका इलाज करा रही हैं।
सोमवार की सुबह थाना कोतवाली के नवादा इंदेपुर निवासी कमलेश मिश्रा अपने रिश्तेदार राजेश कुमार और दोस्त अब्बास के साथ रोजा आये और अपनी पत्नी के गुम होने की बात बताई। पुलिस ने कमलेश को घायल महिला की फ ोटो और बरामद चप्पल दिखाई तो उसी आधार पर उसने महिला की शिनाख्त छोटी बिटिया के रूप में की है।
देर शाम कमलेश मिश्रा मेडिकल कालेज पहुंच गये और पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी टोना टटको पर विश्वास रखती थी एवं आये दिन बाबाओं के चक्कर काट कर मजारो पर जाया करती थी। गत पांच फरवरी की रात 10 बजे वह घर से निकल गयी। उसके पास चार हजार रुपये नगद, कानों में कुंडल, मोबाइल, नाक के फूल आदि थे जो गायब हैं।