फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Irshad prize of five thousand crooks arrested

पांच हजार का इनामी बदमाश इरशाद गिरफ्तार

Mon, 27 Apr 2015 08:31 PM IST
शाजहांपुर।
शाजहांपुर। Updated Mon, 27 Apr 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
Irshad prize of five thousand crooks arrested
नेशनल हाईवे पर गांव बंथरा के पास करीब ढाई महीने पर बोलेरो सवार बदमाशों ने भैंसों से भरी डीसीएम लूट ली थी। बदमाशों ने डीसीएम में सवार चार व्यापारियों, चालक और हैल्पर को बांधकर कटरा में जलालाबाद रोड पर नगरिया मोड़ के पास फेंक दिया था। बदमाशों ने व्यापारियों से नगदी और मोबाइल भी लूट लिए थे। पुलिस ने गिरोह के सरगना पांच हजार के इनामी बदमाश इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी आरपीएस यादव ने बताया कि आठ फरवरी की रात नेशनल हाईवे पर तिलहर क्षेत्र के बंथरा गांव के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने दस भैंसों से भरी डीसीएम लूट ली। बदमाशों ने डीसीएम में सवार चार व्यापारियों, चालक और परिचालक को बंधक बनाकर थाना कटरा क्षेत्र में फेंक दिया था। बदमाश व्यापारियों से करीब 13 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद 25 फरवरी को पुलिस बदायूं के ककराला क्षेत्र के लूटी गई डीसीएम बरामद कर ली गई थी। पुलिस ने नौ मार्च को लूट में शामिल अभियुक्त रिजवान को लूटे एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद गिरोह के दूसरे सदस्य इमरान और लूटी गई भैंसों को खरीदने वाले इरशाद को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। एसपी ने 15 अप्रैल को गिरोह के सरगना मेरठ के थाना भावनगर के गांव रुकनपुर निवासी इरशाद पर पांच हजार का ईनाम घोषित किया था। इरशाद की तलाश में जुटी कटरा पुलिस ने रविवार की को गाजियाबाद के थाना मसूरी से लूट की एक सेंट्रो एक तमंचा दो कारतूस और 5300 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी से इरशाद को पकड़ने वाली टीम कटरा एसओ नरेंद्र सिंह यादव, एसआई आसिफ अली, एसआई धर्मेेंद्र सिंह, सिपाही बाबूराम, जलालुद्दीन, सुबोध और बिजेंद्र को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed