{"_id":"aaf084a8fdefa76cc53b88bcc3082c44","slug":"ira-half-of-the-company-s-camp-five-million-of-the-stolen-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरा कंपनी के कैंप से साढ़े पांच लाख का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इरा कंपनी के कैंप से साढ़े पांच लाख का सामान चोरी
मीरानपुर कटरा
Updated Sun, 10 May 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण में लगी इरा कंपनी के कैंप से लाखों का सामान चोरी होने के मामले में कंपनी के ठेकेदार ने थाने पर तहरीर दी है। इसमें आधा दर्जन लोगों पर चोरी का शक जताया गया है।
कंपनी के ठेकेदार शशिकांत रॉय ने पुलिस को बताया कि नेशनल हाईवे पर बाबा ढाबा के आगे सालपुर नवदिया माइनर के निकट कंपनी का कैंप है। इस वक्त माइनर की पुलिया का निर्माण चल रहा है। कैंप में लाखों रुपये का सामान भरा हुआ है। ठेकेदार ने बताया कि उसने सामान की रखवाली को गांव नवदिया के एक व्यक्ति को चौकीदार रखा हुआ है, लेकिन कुछ दिनों से लगातार माल कम हो रहा है। शक होने पर जब सामान चेक किया तो सरिया, प्लेटें सहित लगभग पांच लाख 50 हजार रुपये का सामान गायब मिला। उन्होंने आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
उधर, एसओ नरेंद्र यादव ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है क्योंकि जिस कैंप से सामान गायब हुआ है उक्त कैंप में लोग रहते भी हैं। इसके बाद भी सामान गायब हो गया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।