{"_id":"57a22f494f1c1b675d2ba317","slug":"inspector-of-shopkeeper-try-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने की दरोगा को पीटने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार ने की दरोगा को पीटने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाकी के इकबाल पर एक बार फिर प्रश्न चिन्ह लगा है। मंगलवार रात एक पान विक्रेता ने दरोगा से गाली गलौज करते हुए उसे पीटने का प्रयास किया। दरोगा ने सिपाहियों की मदद से आरोपी को पकड़कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पुवायां कोतवाली में तैनात दरोगा सीताराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार रात वह नगर में बस स्टैंड के पास गश्त पर थे। रात लगभग एक बजे उन्होंने पुवायां के मोहल्ला कसभरा निवासी महेश गुप्ता को पान की दुकान खोले देखा तो दुकानदार से देर रात तक दुकान खोले रखने का कारण पूछते हुए दुकान बंद करने को कहा। इस पर महेश ने दरोगा से गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर महेश, दरोगा से मारपीट को उतावला हो गया और सरकारी कार्य में बाधा डाली।
दरोगा ने सिपाहियों की मदद से महेश गुप्ता को दबोच लिया और कोतवाली ले जाकर हवालात में बंद कर दिया। दरोगा की ओर से महेश गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महेश को बुधवार को जेल भेज दिया गया।