फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In the village declared odiepha Found in open defecation

ओडीएफ घोषित गांव में  खुले में होता मिला शौच

Wed, 13 Jul 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खुले में शौचालय मुक्त (ओडीएफ ) घोषित ग्राम जलालपुर और पहाड़ीपुर बिबिया में जमीनी हकीकत जानने बुधवार की सुबह चार बजे सीडीओ टीके शिबू पहुंचे। समग्र ग्राम पहाड़ीपुर बिबिया में शौचालय बने होने के बावजूद खुले में शौच पाए जाने पर सीडीओ का पारा हाई हो गया। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी को लताड़ते हुए कहा कि औकात में रह कर नौकरी करो। फर्जी रिपोर्टिंग से बाज आओ। ग्राम में रात्रि विश्राम करो। गांव की चोक नाली और गंदगी देखकर ग्राम पंचायत में कार्यरत सफ ाईकर्मी बृजेश कुमार को मौके पर ही सस्पेंड कर दिया। 
विज्ञापन

इस औचक निरीक्षण के दौरान बीडीओ राजकुमार वर्मा नदारद रहे। ग्राम पंचायत अधिकारी को एक सप्ताह में पहाड़ीपुर बिबिया को वास्तव में ओडीएफ  बनाने का निर्देश दिया। इससे पहले ग्राम जलालपुर में प्रधान फिरोज बेगम ने गुलदस्ता भेंटकर सीडीओ का स्वागत किया। सीडीओ ने ग्राम को पूर्ण रूप में खुले में शौच मुक्त देखकर गांववासियों से वार्ता की और ताल तलैयों को जाकर देखा। इस गांव में कोई व्यक्ति खुले में शौच नहीं करते पाये जाने पर गदगद सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह को निर्देशित किया कि जलालपुर ग्राम को निर्मल ग्राम योजना के अंतर्गत पुरस्कृत कराने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजें। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कमल कुमार, यूनिसेफ  की जिला कोआर्डिनेटर डॉ. हुदा जहरा, एडीओ पंचायत केके पांडेय, ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील त्रिवेदी, पंकज गंगवार, एसके गौतम, विमल अवस्थी, रामखिलौना आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


तीन दिनों में जांच रिपोर्ट मांगी, फिर होगी कार्रवाई
खुदागंज। समग्र ग्राम पहाड़ीपुर बिबिया में खुले में शौच मुक्त संबंधी योजना में हुई धांधली की तीन दिन के अंदर जांच करके दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। बुधवार भोर साढे़ चार बजे क्षेत्र के ग्राम पहाड़ीपुर बिबिया में ओडीएफ  गांव के निरीक्षण को पहुंचे सीडीओ टीके शिबू ने गंाव में खुले में शौच करते लोगों को देखकर गांव के स्वच्छ शौचालयों का डोर टू डोर निरीक्षण किया। एक-एक लाभार्थी को दो-दो शौचालय आवंटन की सूची देखकर सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। सीडीओ ने समग्र ग्राम होने के बावजूद पहाड़ीपुर बिबिया में शौचालय टूटे होने, नालियों में गंदगी होने से खिन्न होकर जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ,जिला समन्वयक स्वच्छता अभियान रूपेश कुमार को पहाडीपुर बिबिया में शौचालय निर्माण की धांधली और अन्य अनियमितताओं की बारीकी से जांच करके तीन दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed