{"_id":"571527ac4f1c1bf4338b490b","slug":"in-the-case-of-the-death-of-richard-murder-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीता की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संगीता की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला नई बस्ती पटेल नगर निवासी रामनिवास की पुत्री 24 वर्षीय संगीता बंडा के ही संगीता ब्यूटी पार्लर पर काम करती थी। शनिवार को उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी।
संगीता की मां रामश्री ने बताया कि गांव सैदापुर के सुरजीत ने उसकी पुत्री से नौकरी दिलाने के नाम पर 60 हजार रुपये लिए थे। नौकरी नहीं लगने पर पुत्री ने रुपए मांगे तो सुरजीत शनिवार को संगीता को जबरिया बंडा की साप्ताहिक बाजार में बुला ले गया और पिटाई करने लगा। उन्होंने पुत्री को बचाने का प्रयास किया लेकिन सुरजीत ने पुत्री को जहरीला पदार्थ पिला दिया और कहीं भी शिकायत करने पर धमकी देता हुआ भाग निकला। जिला अस्पताल में संगीता की मौत हो गई। सूचना देने के बाद भी पुलिस पोस्टमार्टम कराने में आनाकानी करती रही। रविवार को उन्होंने डीएम से मिलकर गुहार लगाई तो पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार शाम चार बजे ही उन्होंने सुरजीत के खिलाफ नामजद तहरीर दी लेकिन सांठगांठ के चलते पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। रविवार रात लगभग 10 बजे रामश्री और उसके परिवार के लोगों ने संगीता का शव बंडा थाने के सामने रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके बाद बैकफुट पर आई पुलिस ने रामश्री से तहरीर ली और रात डेढ़ बजे सुरजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
पुलिस ने सुरजीत के खिलाफ धारा 420, 406, 328, 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोमवार को सुनासिर नाथ घाट पर संगीता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मां रामश्री ने कहा कि पुलिस की आरोपी से सांठगांठ है। जिस कारण उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उसने एसपी से सुरजीत को जल्द गिरफ्तार कर जेल भिजवाए जाने की मांग की है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।