फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Man found hanging; dispute with wife suspected

Farrukhabad News: युवक फंदे से लटका, पत्नी से विवाद की आशंका

Fri, 23 Oct 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Man found hanging; dispute with wife suspected
कमालगंज। थाना क्षेत्र के सबासी गांव में एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। बृहस्पतिवार की भोर में परिजनों ने शव देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रामआसरे के 26 वर्षीय पुत्र अजय कुमार बुधवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने गए थे। सुबह करीब तीन बजे परिजनों ने उन्हें फंदे से लटका पाया। मां मीरा देवी और भाई शव देखकर बिलखने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। दरोगा कमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। अजय के चार भाई मनोकी, कौशल, करन और शिवा हैं, तथा दो बहनों का विवाह हो चुका है।
विज्ञापन

अजय की पत्नी लालमुनि करीब एक माह से मऊ जिला के जौनपुर स्थित अपने मायके में रह रही है, उनकी एक तीन माह की पुत्री है। बुधवार रात अजय अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहे थे, तभी उनके बीच कहासुनी हुई। आशंका है कि पत्नी से विवाद के बाद ही युवक ने फंदा लगा लिया। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed