फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth dies in Nashik after collapsing on the ground while running for army recruitment

Ghazipur News: सेना में भर्ती की दौड़ लगाते समय मैदान में गिरे युवक की नासिक में मौत

Fri, 23 Oct 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in Nashik after collapsing on the ground while running for army recruitment
मृतक अभिषेक यादव की फाईल फोटो। स्रोत- परिजन
भीमापार। सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना संजोए सादात थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी अभिषेक यादव (28) जिंदगी की दौड़ हार गया। महाराष्ट्र के नासिक में बुधवार को आर्मी में सिपाही पद पर भर्ती के लिए दौड़ लगाते समय वह तीसरे चक्र में अचानक मैदान में गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। वह माता- पिता का इकलौता पुत्र था। बृहस्पतिवार को युवक का शव घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

इटवा गांव निवासी रामाश्रय यादव ने बताया कि उनका पोता अभिषेक यादव अपने बड़े बहनोई प्रमोद यादव के साथ आर्मी में सिपाही के पद पर भर्ती होने के लिए महाराष्ट्र के नासिक गया था। भर्ती प्रक्रिया के तहत वह दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान तीसरे चक्र में दौड़ते समय वह अचानक मैदान में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना उसके बहनोई ने फोन के माध्यम से परिजनों को दी।
विज्ञापन

अभिषेक अपने परिवार में तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी बड़ी और छोटी, दोनों बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि अभिषेक की अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। उसकी असमय मौत से परिवार के सपने बिखर गए। बताया कि अभिषेक के पिता कैलाश यादव दूध का कारोबार करते हैं। ग्राम प्रशासक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि युवक की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोते को वर्दी में देखने का सपना रह गया अधूरा
इटवा गांव निवासी अभिषेक यादव के निधन से सबसे दुखद स्थिति उनके 80 वर्षीय दादा रामाश्रय यादव की है, जिनकी आंखों में पोते को सेना की वर्दी में देखने का सपना था। रामाश्रय यादव की इच्छा थी कि उनका पोता सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करे। लेकिन भर्ती की दौड़ के दौरान ही उसकी मौत हो गई और दादा का सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed