{"_id":"6ada62d648829e9dac015c08","slug":"post-mortem-confirms-death-by-hanging-last-rites-performed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-170725-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि, हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि, हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खड्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के गोपाल टोला निवासी सरिता देवी (35) की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग (फंदे से लटकने) से मौत की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे नारायणी नदी के पनियहवा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सरिता देवी का शव बुधवार शाम उनके कमरे में फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए थे। सरिता के पिता ने जमीन के बंटवारे को लेकर पटीदारों से विवाद और मारपीट का आरोप लगाया था।
घटना के समय पति रामकृपाल के घर पर मौजूद नहीं थे। थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।