फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Illegal arms factory caught, two arrested

अवैध शस्त्र बनाने का कारखाना पकड़ा, दो गिरफ्तार

Thu, 02 Nov 2017 11:17 PM IST
शाहजहांपुर/मुड़िया पमार।
शाहजहांपुर/मुड़िया पमार। Updated Thu, 02 Nov 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory caught, two arrested
अवैध असलहा - फोटो : अमर उजाला
-बिझाड़ा हुसैनपुर के जंगल में भारी तादाद में बने-अधबने हथियार और उपकरण बरामद
विज्ञापन

-नदी किनारे झोपड़ी की आड़ में बनाए जा रहे थे हथियार


पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापामारी कर सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव बिझाड़ा हुसैनपुर के जंगल में चल रहे अवैध शस्त्र बनाने का कारखाना पकड़ लिया। मौके से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यहां से भारी तादाद में बने-अधबने शस्त्र और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री गांव के पूरब में नदी किनारे एक झोपड़ी की आड़ में चल रही थी। शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम की एसपी केबी सिंह और सीओ पुवायां मंगल सिंह रावत ने प्रशंसा की है।
थाना सिंधौली पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव बिझाड़ा हुसैनपुर के पूरब की ओर बहने वाली नदी किनारे एक झोपड़ी की आड़ में शस्त्र बनाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर सिंधौली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर संयुक्त छापामारी की। पुलिस ने मौके से शस्त्र बनाते हुए रंगे हाथों नेतराम उर्फ मंगली पुत्र रामस्वरूप वर्मा, श्यामाचरन पुत्र छोटेलाल वर्मा निवासी ग्राम बिझाड़ा हुसैनपुर थाना सिंधौली को गिरफ्तार कर लिया। इनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। यहां से पुलिस ने बने-अधबने हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नेतराम उर्फ मंगली का अपराधिक इतिहास है। पूछताछ में उसने हथियार बनाकर सप्लाई करने की बात स्वीकार की है। वर्क आउट करने वाली संयुक्त टीम में हरीश कुमार राजपूत, एसआई इंद्र कुमार, क्रांतिवीर सिंह, आसिफ अली, मनोज कुमार, वंशराज, कांस्टेबल जय प्रकाश, सचिन कुमार, मोहित, विजय प्रताप, संजीव कुमार, अंकुर कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन


अवैध शस्त्रों के साथ सात गिरफ्तार
शाहजहांपुर। अलग-अलग थाना पुलिस ने अवैध शस्त्रों के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। निगोही, कटरा पुलिस ने एक-एक, रोजा ने दो और कलान थाना पुलिस ने अभियान चलाकर तीन लोगों को अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed