फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband called and had a shot

पति को फोन किया और मार ली गोली

Wed, 01 Mar 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। 
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।  Updated Wed, 01 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Husband called and had a shot
गोली - फोटो : अमर उजाला
आढ़ती की पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन


पति को फोन करने के बाद आढ़त स्वामी की पत्नी ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। युवती की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
नगर के मोहल्ला कमलबाग निवासी आढ़ती अंबरीष रस्तोगी ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर वह मंडी परिसर स्थित आढ़त पर थे। पत्नी 33 वर्षीय दीपिका रस्तोगी ने उन्हें फोन कर परेशान होने की बात कही तो वह घर के लिए चल दिए। घर पहुंचने पर पत्नी उन्हें मृत मिली। दीपिका ने उनकी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन

अंबरीष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से मिले रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि मृतका के पति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सूचना को जीडी में दर्ज किया गया है। मृतका की बहन शाहजहांपुर के रेती निवासी निशा और लखनऊ निवासी शालिनी ने पुलिस को लिखकर दिया है कि उसकी बहन ने आत्महत्या की है। मृतका के पति की इससे पूर्व भी दो शादियां हो चुकी थी, दोनों पत्नियों की बीमारी आदि के कारण मौत हो गई थी। अंबरीश और दीपिका की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। दीपिका का मायका शाहजहांपुर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed