{"_id":"5900e2414f1c1b8b42c0bdff","slug":"ht-breaks-down-on-youth-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर टूटकर गिरा एचटी लाइन का तार, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर टूटकर गिरा एचटी लाइन का तार, मौत
अमर उजाला ब्यूरो मदनापुर।
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा
खेत पर मूंगफली फसल की रखवाली करने के दौरान हुआ हादसा
एसडीएम, सीओ ने किया शांत, एक्सईएन सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट
क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर कलां में खेत पर मूंगफली फसल की रखवाली करने के दौरान बुधवार तड़के जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर किसान के बेटे के ऊपर गिर गई। नतीजतन करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लापरवाही बरतने वाले बिजली अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर घरवालों ने घटना स्थल पर ही जमकर हंगामा किया। मामले में एक्सईएन सहित तीन बिजली कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सभी शांत हुए।
गांव सिकंदरपुर कलां निवासी महेश कुमार ने बताया कि उन्होंने बंटाई पर खेत लेकर मूंगफली की फसल बोई थी। पुत्र बड़े लल्ला (20) फसल की रखवाली करने गया था। बुधवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे वह जानवरों को भगाने जा रहा था, तभी खेत के ऊपर से निकली जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर उसके ऊपर गिर गयी। इससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे खेत पर मौजूद मृतक के दादा श्रीकृष्ण ने कुछ दूरी पर गांव पहुंचकर घरवालों का जानकारी दी। मौके पर घर वालों के साथ ही सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। बिजली अधिकारियों को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रभुकांत भी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भरने की तैयारी शुरू की, तो घरवालों ने लापरवाह बिजली अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में एसडीएम सदर रामजी मिश्र, सीओ सदर अखिलेश भदौरिया, तहसीलदार, नायब तहसीलदार गांव पहुंचे और मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। विधायक मानवेंद्र सिंह के बेटे अरविंद सिंह ने भी मृतक के घरवालों को ढाढ़स बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने बाद में मृतक के पिता की ओर से एक्सईएन नरेश पाल, जेई हबीब आलम, लाइनमैन जयवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष प्रभुकांत ने दर्ज की गई रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
...इसलिए भड़क उठे लोग
ग्रामीणों ने बताया कि मदनापुर से गांव को आई हाईटेंशन लाइन काफी समय से जर्जर थी। इस मामले में एसडीओ, एक्सईएन, जेई और लाइनमैन से कई बार शिकायत करते हुए लाइन को ठीक करने को कहा, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने एक नहीं सुनी। बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से ही बड़े लल्ला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विधायक मानवेंद्र ने मृतक के पिता को सौंपा आर्थिक सहायता का चेक
शाहजहांपुर। करंट लगने से बड़े लल्ला की मौत पर ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह ने प्रशासन से कार्रवाई करवाकर मृतक के पिता महेश को एक लाख रुपये आर्थिक सहायता का चेक सौंपा है।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे विधायक मानवेंद्र सिंह ने मृतक के पिता को ढाढ़स बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि वह हर संभव मदद को तैयार हैं। विधायक ने घटना स्थल पर लेखपाल के देर से पहुंचने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति भी तहसील प्रशासन से की है। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचने वालों में विधायक के साथ ज्ञानेश सिंह, विनोद मिश्रा, संजेश सिंह, अवनीश सिंह आदि लोग शामिल थे।