फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Housewife

घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

Mon, 29 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। 
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।  Updated Mon, 29 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Housewife
Demo pic - फोटो : google
मायके वालों ने दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन

ससुराल के लोग घर में ताला डालकर हुए फरार

रविवार सुबह एक विवाहिता का शव घर में फांसी के  फंदे पर लटका पाया गया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति सहित कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
गावं सुनारा बुजुर्ग में राजीव की 22 वर्षीय पत्नी गीता का शव रविवार सुबह घर के बरामदे के कुंडे के सहारे फांसी पर लटका पाया गया। इसके बाद मृतका के घरवाले फरार हो गए। थाना रोजा के गांव बहादुरपुर तालुका अहमदनगर निवासी मृतका के पिता जालिम सहित तमाम लोग सुनारा पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। सीओ सुमित शुक्ला ने भी मौका मुआयना कर कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

जालिम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी पुत्री गीता की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पुवायां के गांव सुनारा बुजुर्ग निवासी राजीव से की थी। शादी में उसने लगभग पांच लाख रुपये का दान दहेज दिया था। ससुराल पहुंचने के बाद गीता से और ज्यादा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। पुत्री ने उसे बताया कि ससुराल के लोग वांशिग मशीन, भैंस आदि की मांग कर रहे हैं। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जालिम के अनुसार उसने अपनी जमीन गिरवी रखकर पुत्री की शादी की थी। उसने पुत्री के ससुराल वालों को सारी बात बताते हुए दहेज देने में असमर्थता जताई, लेकिन पुत्री के ससुराल वाले उसको मारपीट कर परेशान करने लगे। पांच दिन पूर्व भी गीता के साथ मारपीट कर जान से मार देने की धमकी दी थी, जिसकी जानकारी गीता ने उसे फोन पर दी थी। 28 मई की सुबह दामाद राजीव, दामाद के भाई सुबोध कुमार, विदेश कुमार, दामाद के पिता बालकराम और दामाद की मां ने पुत्री को मारकर फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed