{"_id":"72f5cae5a85e3a8a05891671cc8cd12b","slug":"house-fire-burn-household-items-including-cash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में आग लगने नगदी समेत घरेलू सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में आग लगने नगदी समेत घरेलू सामान जला
परौर।
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कौहीं में बृहस्पतिवार रात अचानक आग लगने से अनाज, कपड़े और नगदी जलकर राख हो गई। इस आग से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
गांव निवासी हरिपाल, सत्यवीर और मांटू ने बताया कि वे लोग एक ही घर में रहते हैं। इन लोगों ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार की रात वे लोग परिवार समेत सोए हुए थे। रात में किसी तरह घर में आग लग गई। आग की लपटें देख परिवार के लोग जाग गए और शोर करने पर गांव वाले घर की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। तब तक अनाज, बिस्तर, कपड़े और 20 हजार की नगदी जलकर राख हो गई। इस आग से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। गांव के पूर्व प्रधान ऋषिपाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को कपड़े बिस्तर अनाज देकर उनकी मदद की। पीड़ित परिवार द्वारा अचानक लगी आग की सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को भी दे दी है।