फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   House autopsy on the dead The influx of home

पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के घर वालों का तांता

Thu, 22 Oct 2015 11:21 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 22 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
House autopsy on the dead The influx of home
नेशनल हाईवे पर जमुका पॉवर ग्रिड के सामने बुधवार की शाम हुए सड़क हादसे में पिकअप चालक की शिनाख्त रामपुर के रामगोपाल के रूप में हुई है। वहीं शिवाकांत सीतापुर के रहने वाले थे। कामेशपाल की सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव अलापुर निवासी के रूप में हुई है। एक मृतक की शिनाख्त शाम तक नहीं हो सकी। पुलिस शिनाख्त के पूरे प्रयास में लगी हुई है। बृहस्पतिवार की सुबह से ही पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के परिवार वालों और रिश्तेदारों का तांता लग गया। वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखों में आंसू और मायूसी थी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरे दिन पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रहे। डॉक्टर और अन्य स्टाफ शाम तक पोस्टमार्टम करते रहे।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे नेशनल हाईवे पर रोजा क्षेत्र में जमुका पॉवर ग्रिड के सामने टैंकर और पिकअप की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोगों की मौत देर रात तक हो गई। हादसे में मौत का शिकार होने वालों में रोजा की मठिया कॉलोनी निवासी रामभरोसे और उनके भाई राजाराम, फरीदपुर(बरेली) लाइनपार खल्लपुर रोड निवासी नरेश गुप्ता, मैगलगंज (लखीमपुर खीरी) क्षेत्र के मोहल्ला नवाबपुर शब्बन और उनके भतीजे सद्दाम की शिनाख्त हो गई थी। बृहस्पतिवार को थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव अलापुर निवासी कामेशपाल के रूप में हुई, जबकि शिवाकांत की शिनाख्त सीतापुर के थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव पगरोई के रूप में और पिकअप चालक के रूप में रामपुर के थाना शहजादनगर निवासी 33 वर्षीय रामगोपाल पुत्र रमेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस जिसे रमेशपाल समझ रही थी वह चालक निकाला। वहीं एक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी जेब में शाहजहांपुर से जहानीखेड़ा और शाहजहांपुर से जंगबहादुरगंज का ट्रेन का टिकट मिला है। इंस्पेक्टर रोजा रामनरेश चौधरी के मुताबिक मृतक के लखीमपुर खीरी क्षेत्र के होने की संभावना है।
विज्ञापन



शब्बन और सद्दाम ग्वालियर जाने को निकले थे घर से
शाहजहांपुर। मैगलगंज(लखीमपुर खीरी) के मोहल्ला नवाबपुर में रहने वाले शब्बन और सद्दाम रिश्ते में चाचा भतीजे थे। दोनों कपड़े का व्यापार करते थे। बुधवार को दिन में तीन बजे घर से कारोबार के सिलसिले में ग्वालियर जाने के लिए निकले थे। देर रात दोनों के परिवार वाले सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक शब्बन की पत्नी शहजहां खातून के पास पुलिस ने फोन करके सूचना दी थी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के दो लड़के और तीन बेटियां हैं। वहीं शब्बन के भतीजे सद्दाम अपने पिता राशिद का सबसे बड़ा बेटा था। उनके दो बेेटे मोनू और भुट्टू और दो बेटियां आशिका और बुसरा हैं। वह चाचा शब्बन के साथ कई साल पहले कपड़े के कारोबार से जुड़ गया था। मृतक की मां भूरा बेटे की मौत से बेसुध हो गईं हैं। घरवाले पोस्टमार्टम के बाद चाचा-भतीजों के शव परिवार वाले घर ले गए।

दशहरा मनाने घर जा रहे थे कामेश
शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव अलापुर निवासी कामेशपाल ठेकेदारी का काम करते थे। वह मैगलगंज में पुलिया के निर्माण में सरिया की सप्लाई काम करते थे। बुधवार को वह दशहरा मनाने घर आ रहे थे। देर रात पुलिस के द्वारा सूचना मिलने पर उनके परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के दो बेटियां उजाला और वर्षा एक बेटा आयुष है। मृतक की पत्नी चंपा देवी पति की मौत की खबर सुनकर बेसुध हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव घर में पहुंचते ही कोहराम मच गया। त्योहार पर घर में मातम छा गया है।

चालक रामगोपाल घर का अकेला चिराग था
शाहजहांपुर। रामपुर के थाना शहजादनगर क्षेत्र के गांव नसरतनगर निवासी रामगोपाल पिकअप चालक गोरखपुर में कोई सामने उतारने गए थे। वहां से लौटते समय वह गाड़ी में सवारियां भरते चले आ रहे थे। मृतक अपने पिता रमेश कुमार का इकलौता बेटा था। हादसे की खबर से पत्नी रेखा बेसुध हो गई हैं। उनके दो बेटियां, ज्योति और आरती, एक बेटा राज है। मृतक की मां गोमती देवी इकलौते बेटे की मौत से बदहवास हो गई हैं। उनके रिश्तेदार भी पोस्टमार्टम के बाद शव अपने साथ घर ले गए हैं।

शिवाकांत नौकरी पर जा रहा था गड़गांव
शाहजहांपुर। सीतापुर के थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव पगरोई निवासी रामकिशोर का बेटा शिवकांत गुडग़ांव (हरियाणा) में एक प्राइवेट स्पोर्ट्स कंपनी में नौकरी करता था। वह पिछले सप्ताह छुट्टी पर घर आया हुआ था। बुधवार को वह गुडग़ांव जाने के लिए घर से निकला था। बृहस्पतिवार को पुलिस की सूचना पर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त शिवाकांत के रूप में की। परिवार वालों ने बताया कि मृतक की पत्नी अनीता पति की मौत की खबर से बेसुध हो है। उनके एक बेटी शालू और दो बेटे अमन और सुमित हैं। शिवाकांत के शव का पोस्टमार्टम सबसे आखिर में हो पाया। उनके परिवार वाले जिला अस्पताल करीब चार बजे पहुंचे थे।              

टैंकर चालक मौका देखकर हुआ फरार
शाहजहांपुर। हादसे के बाद मची अफरातफरी में पुलिस हिरासत में लिया गया टैंकर चालक मौका देखकर फरार हो गया। वह मामूली रूप से घायल था। पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हादसे के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया था, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगी पुलिस को चकमा देकर टैंकर चालक फरार हो गया। हादसे में मौत को शिकार हुए मठिया कॉलोनी में निवासी रामभरोसे के बेटे रविशंकर की तरफ से आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed