फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   His mother-in-law's family shot, serious

बहू के घरवालों ने सास को गोली मारी, गंभीर

Tue, 21 Apr 2015 11:24 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Tue, 21 Apr 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
His mother-in-law's family shot, serious
गांव औरंगाबाद में आठ लोगों ने गांव के ही छुटन्ने के घर धावा बोलकर उसे और पुत्र असलम को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। छुटन्ने की पत्नी गोली लगने से घायल हुई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

छुटन्ने के पुत्र भज्जू की शादी गांव के ही जाकिर की पुत्री शाकिरा से हुई है। कुछ दिन पूर्व शाकिरा बीमार पड़ गई तो गांव में एक डॉक्टर से उसका इलाज कराया गया। छुटन्ने के अनुसार तीन दिन पूर्व बहू के परिवार के लोग उसके यहां आए और बहू का इलाज गांव में कराने पर एतराज करते हुए कहा कि बाहर ले जाकर इलाज क्यों नहीं कराया गया। विवाद के बीच बहू अपने मायके के लोगों के साथ घर चली गई। बहू अपने साथ 15 तोला सोने के जेवरात और गेहूं आदि बिक्री का रखा एक लाख रुपया भी ले गई। जानकारी होने पर उन्होंने इसकी शिकायत बहू के मायके के लोगों से की थी।
विज्ञापन

इसी खुन्नस में मंगलवार सुबह बहू के परिवार के सात-आठ लोग लाठी, धारदार हथियार और बंदूक, तमंचा आदि लेकर उनके घर घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बचाने आए पुत्र असलम को भी पीटकर गंभीर घायल कर दिया गया। इस बीच आरोपियों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से उनकी पत्नी 60 वर्षीय अबरून्ना गंभीर घायल हो गई। शोर होने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, शाकिरा के भाई अब्दुल जब्बार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोगों ने बहन को जलाकर मारने का प्रयास किया। जानकारी पाकर वह लोग मौके पर गए तो बहन के ससुराल वालों ने हमला बोल दिया। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि घायलों को शाहजहांपुर भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed