फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   High of lightning Death, little sister burnt

बिजली गिरने से बड़ी की  मौत, छोटी बहन झुलसी

Wed, 05 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 05 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
 बरसात होने की आशंका में छत पर सूख रहे धान को इकठ्ठा करने गईं दो सगी बहनों के ऊपर बिजली आ गिरी। हादसे में झुलसी बड़ी बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटी का जैतीपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

गांव नदैया रामपुर निवासी सुखलाल खेतीबाड़ी के पेशे से जुड़े हैं। मंगलवार को उनके खेत से धान की फसल कटकर आई थी। धान में नमी थी, इसलिए उन्होंने फसल को सूखने के लिए छत पर डाल दिया। बुधवार तड़के करीब चार बजे मौसम बिगड़ने पर जब पानी बरसने के आसार लगे तो उनकी दोनों बेटियां, सुभद्रा (18) और देवकी (16), छत पर पड़े धान को बोरी में भरने के लिए छत पर जा पहुंचीं। परिवारजनों के अनुसार जब दोनों बेटियां धान बोरी में भर रही थीं कि तभी अचानक बिजली उन पर आ गिरी। हादसे में सुभद्रा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं छोटी बेटी देवकी गंभीर रूप से झुलस गई। घरवाले तुरंत ही उसे जैतीपुर स्थित सरकारी अस्पताल में ले गए। उधर, जवान बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका दो छोटे भाइयों और पांच बहनों में दूसरे नंबर की थी। सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed