फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Heavy descripencies found in Patra grahasti list

पात्र गृहस्थी की सूची में भारी घपला

Fri, 14 Jul 2017 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 14 Jul 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
Heavy descripencies found in Patra grahasti list
राशन डिपो
गांव रामपुर कलां के 32 लोगों के नाम चेना रुरिया की लिस्ट में, कैमहरिया के नाम बेनीपुर में
विज्ञापन

गरीबों को दिए जाने वाले राशन की पात्रता सूची में भारी गड़बड़ी की गई है। अभी इससे भी बडे़ घोटाले की आशंका है। हालत यह है कि पात्रों के नाम दूसरे ब्लाक के कोटेदार की सूची में जोड़ दिए गए हैं। दोनों गांवों की दूरी में भी 50 किमी का अंतर है। ऐसे में कोटेदार और पात्रता सूची में नाम वाले दोनों परेशान हैं। खुटार के गांव रामपुर कलां के  32 पात्र लोगों के नाम सिंधौली ब्लाक की चेना रुरिया के कोटेदार से जोड़ दिए गए हैं। दोनों गांवों की दूरी 50 किमी है। बड़ा सवाल है कि रामपुर कलां के गरीब 50 किमी दूर चेना रुरिया में राशन लेने किस तरह से जाएंगे। यदि चेना रुरिया के कोटेदार ने राशन का उठान किया है तो यह अनाज कहां है। यदि राशन गोदाम से नहीं उठाया गया है तो गोदाम प्रभारी और कोटेदार ने अधिकारियों को मामले की जानकारी क्यों नहीं दी। 
चेना रुरिया के पात्र गृहस्थी की सूची में क्रमांक 213 से 246 तक जो नाम दर्शाए गए हैं। वे सभी पात्र रामपुर कलां के रहने वाले हैं। इन लोगों को रामपुर कलां में कोटेदार के यहां से राशन नहीं मिला। कोटेदार ने बताया कि उनके नाम चेना रुरिया की सूची में होने के कारण राशन उन्हें नहीं मिल सका है, जिस कारण वितरण नहीं हो सकता है। 
विज्ञापन


तमाम अन्य जगहों पर भी घपला
पात्र गृहस्थी कर सूची में गड़बड़ी केवल रामपुर कलां में ही नहीं जिले भर में तमाम सूचियों में की गई है। खुटार के गांव कैमहरिया के 62 पात्रों के नाम सिंधौली की बेनीपुर की सूची में शामिल कर दिए गए हैं। यहां के पात्र भी राशन नहीं मिलने से परेशान घूम रहे हैं। पुवायां तहसील के 50 प्रतिशत कोटेदार गलत सूची से परेशान हैं, वहीं पात्र राशन पाने के लिए भटक रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed