{"_id":"57fe7f4b4f1c1be63c28e756","slug":"he-was-the-head-of-the-killers-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाड़े के हत्यारों ने की थी प्रधान की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाड़े के हत्यारों ने की थी प्रधान की हत्या
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खुलासा
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा थाना क्षेत्र के गांव भौरखेड़ा जिगनिया में मंगलवार दोपहर ग्राम प्रधान 52 वर्षीय देवनरायन गंगवार की हत्या भाड़े के हत्यारों ने गोली मारकर की थी। हत्या की साजिश मुख्य आरोपी अनिरुद्ध ने रची थी। उसी ने भाड़े के हत्यारों को सुपारी दी थी। हत्या के बाद गांव में रहने वाले पांचों आरोपियों समेत उनके घर के पुरुष सदस्य फरार हैं। इससे घटना को योजनाबद्ध ढंग से अंजाम देने की पुष्टि हुई है। इस बीच बुधवार रात गांव के ही पांच आरोपियों में से एक भीमसेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें रवाना की गई हैं।
पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम को देवनरायन का शव गांव पहुंचा तो आसपास के तमाम गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। शाम ढलने पर प्रधान की तनावपूर्ण और गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। आरोपियो में से एक के सपा से जुड़े होने के चलते पुलिस घटना का जल्द खुलासा करने में जुटी है ताकि इसे लेकर तनाव की स्थिति खत्म की जा सके। पुलिस गांव के ही अन्य आरोपियों से जुड़े एक दर्जन लोगों को थाने लाकर उनसे पूछताछ कर रही है।
बकौल पुलिस, मुख्य आरोपी ग्राम प्रधानी के चुनाव में देवनरायन से हार गया था। तभी से वह उनसे रंजिश मान रहा था। देवनरायन की पत्नी के मुताबिक, अनिरुद्ध से जान को खतरे का अंदेशा होने पर देवनरायन ने दो महीना पहले पुलिस को इस संबंध में आगाह भी किया था और सुरक्षा मांगी थी लेकिन पुलिस ने इस पर कोई गौर नहीं किया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में प्रधान के परिवार की ओर से सपा के जिला सचिव गांव मोहद्दीनपुर निवासी राजीव गंगवार एवं गांव भौरखेड़ा जिगनिया के अनिरुद्ध वर्मा, लालता वर्मा, अशोक, अभिमन्यु और भीमसेन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी देहात रमेश कुमार भारतीय ने बताया कि बुधवार रात भीमसेन को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने वारदात में अपनी संलिप्तता कबूली है।
गांव पहुंचे एसपी, परिवार को मिलेंगे लाइसेंस
बंडा। प्रधान देवनरायन गंगवार के घर पर एसपी डॉ. मनोज कुमार बुधवार शाम पहुंचे और परिवार के लोगों को सांत्वना देते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी ने मृतक के भाई रोशनलाल, कृष्ण कुमार, और बड़े भाई जयंती प्रसाद के पुत्र को शस्त्र लाइसेंस देने की भी बात कहते हुए बंडा एसओ राजेश सिंह से शस्त्र लाइसेंस आवेदन पत्र डीएम के पास भिजवाने के निर्देश दिए।
अंतिम संस्कार में पहुंचे कई नेता
बंडा। प्रधान के अंतिम संस्कार में बुधवार देर शाम विभिन्न दलों के नेता शामिल हुए। पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, विधायक शकुंतला देवी, बंडा के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार सिंह, उपेंद्रपाल, डॉ. संजय अवस्थी आदि ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिवार के लोगों को सांत्वना दी।