{"_id":"90ba5c88b75ab13e39084a3ee5cb29dd","slug":"grp-two-crooks-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने दो बदमाश पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने दो बदमाश पकड़े
शाहजहांपुर
Updated Wed, 24 Jun 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में मोबाइल फोन और पॉकेट पर्स उड़ाने वाले दो शातिर चोरों को जीआरपी ने पकड़ लिया गया। चोर ट्रेनों में चढ़ते-उतरते वक्त भीड़ होने का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया करते थे। इनके पास से विभिन्न कंपनियों के 26 मोबाइल और 300 रुपये नगद बरामद हुए हैं। जीआरपी ने चोरों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया है।
रेलवे के लखनऊ अनुभाग के एसपी आनंद कुलकर्णी के निर्देशन में सीओ विमल किशोर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसओ जीआरपी जयशंकर सिंह, एसआई अब्दुल कादिर, ओमपाल, अरविंद कुमार, विजय प्रताप सिंह मंगलवार रात को गश्त कर रहे थे। आठ बजे के करीब प्लेटफार्म पांच के सामने मालगोदाम के पास से दो शातिर चोरों को पकड़ लिया।
इनमें एक बरेली जिले के सिरौली कस्बे का पवन गुप्ता और दूसरा हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव टूडी का जितेंद्र है। इनकी निशानदेही पर 26 मोबाइल फोन बरामद हुए। करीब 18 दिन पहले दून एक्सप्रेस से मोबाइल चोरी करने और उसे 300 सौ रुपये में बेचने की बात भी स्वीकारी है। एसओ जीआरपी ने बताया कि दोनों शातिर अपराधी है। इन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इनका पूरा गिरोह काम करता है। चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ से गाजियाबाद तक ये लोग ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाते हैं।