फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   GRP personnel found the body of station Sirkti

स्टेशन पर जीआरपी के जवान की सिरकटी लाश मिली

Thu, 28 Jan 2016 12:41 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 28 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
GRP personnel found the body of station Sirkti

 राम प्रसाद बिस्मिल नगर स्टेशन के पास जीआरपी के सिपाही की सिर कटी लाश बरामद हुई है। मृतक के पास मिले कागजातों से उसकी पहचान सोमपाल निवासी भटपुरा रसूलपुर थाना सिंधौली के रूप में हुई है। मृतक सिपाही की तैनाती इन दिनों जीआरपी मुरादाबाद में बताई जा रही हैं।

विज्ञापन

पावर परियोजना के लिए बनाए गए राम प्रसाद बिस्मिल नगर रेलवे स्टेशन के किमी संख्या 1226 के पास बुधवार की सुबह करीब दस बजे रेलवे गैंगमैन ने एक युवक की सिर कटी लाश देखी, जिसका सिर अप लाइन के बाहर और धड़ डाउन लाइन पर पड़ा था। शरीर में कहीं चोट या रगड़ के निशान नहीं थे। गैंगमैन की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी रोजा को मेमो देकर घटना से अवगत कराया। करीब 11 बजे रोजा से जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो मृतक की जेब से कुछ कागजात और मोबाइल नंबर बरामद हुए। जीआरपी के अनुसार मोबाइल से संपर्क करने पर मृतक की पहचान 36 वर्षीय सोमपाल निवासी भटपुरा रसूलपुर थाना सिधौंली शाहजहांपुर के रूप में हुई है। सूचना पर पीलीभीत में सिपाही के पद पर तैनात मृतक के भाई सूरजपाल ने भी मृतक की पहचान अपने भाई सोमपाल के रूप में की है।
विज्ञापन

सूरजपाल ने इस घटना के बारे में अनभिज्ञता जताते हुए जीआरपी को बताया कि उसके भाई की ससुराल स्टेशन के पास के गांव बिलंदापुर में राजबहादुर के यहां है। उसकी भाभी का निधन हो चुका है। हो सकता है कि सोमपाल रिश्तेदारी में आया हो। उसकी मौत कैसे हुई? इस बारे में कोई जानकारी नही है। सूरजपाल ने पुलिस को बताया कि सोमपाल पुलिस विभाग में सिपाही है। इन दिनो मुरादाबाद जएीआरपी में तैनात है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000000000000
मृतक सोमपाल जीआरपी का जवान था, जो रेल हादसे का शिकार होना प्रतीत हो रहा है। विभागीय जानकारी से पता चला है कि इन दिनों वह गैर हाजिर चल रहा था। मौत होने के कारण पीएम के बाद ही पता चलेगा।
- जयशंकर सिंह, एसओ जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed