{"_id":"4dc4362c625c52e04e0c8d6d0aaf66f6","slug":"grp-holding-four-vicious-thief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने पकड़े चार शातिर चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने पकड़े चार शातिर चोर
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 10 Jul 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाला एक गैंग शुक्रवार को भी पकड़ लिया। चोरों के पास से 27 मोबाइल, प्लास, पेचकस और कटर बरामद हुए। ये लोग सोते यात्रियों के बैग खंगालते थे। जीआरपी इन सभी को गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध करने की कार्रवाई कर रही है।
जीआरपी थाना के एसओ जयशंकर सिंह, एसआई अजय शर्मा, कांस्टेबल विजय प्रताप, अरविंद कुमार, हरिओम, जितेंद्र यादव ने गश्त के दौरान चोरों को रेलवे के पश्चिमी केबिन के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोरों में पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव हबीबुल्ला खां जनुबी निवासी सिराजुद्दीन, सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला निसरजई का मोहम्मद इकरार उर्फ पंखी, निगोही थाना क्षेत्र के गांव चमकली का महिपाल और हद्दफ चौकी का ओमप्रकाश शामिल हैं। जीआरपी एसओ ने कांस्टेबल, विजय प्रताप सिंह, अरविंद कुमार और राजेंद्र मिश्र को ढाई-ढाई सौ रुपये नगद ईनाम की घोषणा की। एसओ के मुताबिक पकड़े गए चोर पेशेवर अपराधी हैं। ये ट्रेनों में चढ़ते और उतरते वक्त तथा सो रहे यात्रियों को निशाना बनाते थे। पूछताछ में चोरों ने अब तक 200 से अधिक मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की।