{"_id":"6acfd1f1b9446afd6b060457","slug":"the-young-man-died-due-to-electrocution-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-158954-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: करंट लगने से हुई थी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: करंट लगने से हुई थी युवक की मौत
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के छोटी सरौली निवासी अंकित सिंह (30) की मौत करंट लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। युवक को 13 अक्तूबर को परिजन संयुक्त जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में मृत अवस्था में लेकर पहुंचे थे। उस समय मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने की जानकारी दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो गया है।
जानकारी के अनुसार, छोटी सरौली निवासी जयप्रकाश सिंह के पुत्र अंकित सिंह का बखिरा थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव में मुर्गी फार्म है। 13 अक्तूबर को उसे संदिग्ध परिस्थितियों में संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के आकस्मिक चिकित्साधिकारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को मेमो के माध्यम से दी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मेमो मिलने के बाद पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह को पुलिसकर्मियों के साथ भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण करंट लगना सामने आया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।