{"_id":"6acfd25c64bbc0c51d0bd209","slug":"municipal-inspector-saved-passersby-from-accused-persons-who-were-committing-robbery-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118470-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: लूटपाट करते आरोपियों से निगम इंस्पेक्टर ने राहगीरों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: लूटपाट करते आरोपियों से निगम इंस्पेक्टर ने राहगीरों को बचाया
Thu, 15 Oct 2026 12:35 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
निगम इंस्पेक्टर की गाड़ी पर तेजधार हथियार से हमला कर आरोपी हो गए फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। घोड़ा कॉलोनी में मंगलवार देर रात लूटपाट की एक सनसनीखेज वारदात हुई। नगर निगम के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना बदमाशों से भिड़कर दो युवकों की जान बचाई।
ट्रांसपोर्टेशन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के कर्मचारी शिवम दुबे और मंजय भारद्वाज दफ्तर से लौट रहे थे। घोड़ा कॉलोनी रोड पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक ली। बदमाशों ने चाकू अड़ाकर मोबाइल और नकदी से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। मंजय भारद्वाज ने विरोध किया तो बदमाशों ने दातर से उन पर वार कर दिया। उसी वक्त इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने अपनी कार से बदमाशों की बाइक को टक्कर मारी। बदमाश रुपयों, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और दस्तावेज से भरा बैग लेकर फरार हो गए, पर पीड़ितों की जान और मोबाइल बच गए। घटना के बाद पीड़ितों ने सिविल अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया। स्थानीय लोगों ने घोड़ा छाप रोड पर गश्त बढ़ाने की मांग की है।

फोटो 14जेएनडी35-स्वर्ण पदक विजेता नीरू ढांडा अपनी मां सुदेश को मेडल पहनाते हुए। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन