{"_id":"6acfd221755349ec790b38e9","slug":"two-injured-in-land-dispute-attack-involving-sticks-clubs-and-a-digging-tool-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-158989-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भूमि विवाद में लाठी-डंडे और खंती से हमला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भूमि विवाद में लाठी-डंडे और खंती से हमला, दो घायल
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के ददरा गांव में सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने गालियां देते हुए लाठी-डंडों और खंती से हमला कर दिया। इस मारपीट में एक युवक और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी रामप्रकाश यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सुबह करीब सात बजे भूमि विवाद को लेकर गांव के सनमान, हनुमान, पायल और गुड़िया उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने आते ही गालियां देना शुरू कर दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडे व खंती से हमला बोल दिया। इस अचानक हुए हमले में उनके बेटे चंदन और पत्नी रामवती देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण जब तक मौके पर जुटे, तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।