फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Granddaughter's wedding over Were concerned Jayrakn

पौत्री की शादी को लेकर चिंतित थे जयराखन

Sun, 10 May 2015 12:06 AM IST
मकसूदापुर (बंडा)।
मकसूदापुर (बंडा)। Updated Sun, 10 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Granddaughter's wedding over Were concerned Jayrakn
जयराखन पौत्री की शादी की व्यवस्थाओं को लेकर काफी चिंतित थे। रुपये के इंतजाम को लेकर वह पुत्र के साथ खुद भी भागदौड़ कर रहे थे। जैसे-जैसे बारात आने का तारीख नजदीक आती जा रही थी, उनकी परेशानी बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पिता-पुत्र के बीच शादी की तैयारियों को लेकर बातचीत हुई थी। गेहूं कम निकलने पर जयराखन बेहद परेशान थे। पुत्र शंकरलाल के अनुसार गेहूं की फसल बढ़िया थी और दो एकड़ में 40 से 50 क्विंटल गेहूं होने की संभावना थी। इससे घर के खर्च के अलावा शादी में अच्छी मदद मिलती, लेकिन मात्र 15 क्विंटल गेहूं निकलने से पिता को गहरा सदमा पहुंचा था। शंकरलाल ने पिता को चिंता नहीं करने की बात कहते हुए ढांढस भी बंधाया था, लेकिन पिता हिम्मत हार बैठे थे। शनिवार सुबह पिता ने कहा कि वह जमीन के ठेके के रुपये लेने जा रहे हैं। रुपये मिलने के बाद शादी के लिए सामान खरीदा जाना था। उसे जरा भी आभास नहीं था कि पिता आत्महत्या के इरादे से नहर में कूद जाएंगे।
विज्ञापन

गांव मुड़िया छावन के लोग भी जयराखन के नहर में कूद जाने की घटना से सकते में हैं। गांव के लोगों के अनुसार जयराखन सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित थे, लेकिन वह काफी जीवट वाले व्यक्ति थे। गांव में उनकी कई लोगों से बैठक थी। लोगों का कहना है कि फसल खराब होने से वह परेशान थे, लेकिन उनकी बातों से कभी ऐसा नहीं लगा कि वह आत्महत्या करने जैसा कदम भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed