फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Government procurement of wheat caught on the premises at night

रात में आढ़त पर पकड़ी गई गेहूं की सरकारी खरीद

Sat, 06 May 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sat, 06 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
नवीन मंडी स्थित एक आढ़त पर बृहस्पतिवार की रात एसडीएम की अगुआई में टीम ने छापामार कर 109 बोरी और करीब तीन सौ क्विंटल गेंहू के तीन ढेर की सरकारी खरीद होते पकड़ ली। मौके पर एफसीआई की खाली बोरियां, सिलाई मशीन, छापा और धागा बरामद किया है। इस मामले मे मार्केटिंग इंस्पेक्टर की तहरीर पर फर्म मालिक समेत कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मंडी में सरकारी गेहूं खरीद में हो रहे खेल की जानकारी मिलते ही रात 11 बजे एसडीएम सदर रामजी मिश्रा,डिप्टी आरएमओ, मंडी सचिव संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन फोर्स के साथ मंडी में  कश्मीर सिंह-सतेंद्र सिंह की फर्म पर छापा मारा। मौके पर गेहूं की तौल होती पायी गई,यहां एफ सीआई के छापे लगे बोरों में 50 किग्रा वजन के 109 बोरा गेहूं बरामद किया। टीम को मौके पर पड़े तीन ढेरों का गेहूं पानी से भीगा मिला और एफ सीआई के 25 बोरे क्रय केंद्र की सिलाई मशीन, लाल धागे के दो बंडल बरामद हुए है। अनुमान है कि इस गेहूं को किसानों से कम रेट पर खरीद कर क्रय केंद्र प्रभारी की साठगांठ से सरकारी खरीद दर्शाने का गोरखधंधा चल रहा था। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार प्रथम दृष्टया पीडीएस के उपयोग के लिए यह खरीद की जा रही थी। निजी स्वार्थो के लिए गेहूं को भिगोकर अधिक वजन कर सरकारी गोदाम भेजा जाना था। डीएम नरेंद्र कुमार सिंह के आदेश पर मार्केटिंग इंस्पेक्टर अजय आनंद की तहरीर पर मेसर्स कश्मीर सिंह सतेंद्र कुमार की फर्म और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

000000000000
बरामद गेहूं को कब्जे में लेने के लिए पुलिस से हुई नोकझोक
बृहस्पतिवार की रात सरकारी क्रय केंद्र के लिए आढ़त पर होती तौल के पकड़े के बाद बरामद गेहूं को कब्जे में लेने के लिए व्यापारियों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। मंजीत सिंह निवासी भूड़िया पवार थाना सिधौली का आरोप है कि कब्जे में लिया गया गेहूं वह बेचने के लिए लाया था न बिकने के कारण वह शाम को अपने घर चला गया था मंजीत सिंह और कुछ व्यापारी प्रशासन को गेहूं कब्जे में नहीं लेने दे रहे थे। हंगामा होता देख मंडी सचिव संजय सिंह प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन मौके पर गए उन्होंने व्यापारियों को बमुश्किल शांत कराया तब जाकर गेहूं की ढेरों की तौल देर शाम तक शुरू हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
इनसाइड स्टोरी
बरामद माल व वारदाना एफ सीआई का नहीं-एफसीआई
रोजा मंडी में एफसीआई के छापे लगे बोरों से बरामद हुआ गेहूं एफसीआई की सरकारी खरीद का नहीं है। एफसीआई के सहायक महाप्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जानकारी के बाद सभी क्रय केंद्रो के स्टाक को चेक किया गया जहां स्टाक में कोई कमी नही पायी गई, नहीं किसी प्रकार की कोई अनियमितता मिली है हैरत की बात तो यह है कि  बरामद गेहूं,छापा प्रिंट और सिलाई मशीन रात के अंधेरे में आढ़त पर कैसे पहुंची। इस पूरे मामले में आरोपी फर्म के मालिक मौके से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed