फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Got banned cattle meat hidden under bridge

पुलिया के नीचे छिपा मिला प्रतिबंधित पशु का मांस

Fri, 07 Aug 2015 12:09 AM IST
तिलहर।
तिलहर। Updated Fri, 07 Aug 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Got banned cattle meat hidden under bridge
नगरिया मोड़ के निकट एक स्थान पर भारी मात्रा में संरक्षित पशु का मांस मिलने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इसकी चर्चा फैलने पर कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस बीच सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। सावन माह के चलते पुलिस की मिलीभगत से चल रहे मांस के अवैध धंधे के खिलाफ लोगों में आक्रोश देखा गया। किसी बवाल की आशंका के मद्देनजर पुलिस की निगरानी में मांस को जेसीबी से गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों के बीच नोंकझोंक भी हुई। इस मौके पर कोतवाल अरुण कुमार सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर केके तिवारी, एसएसआई एसएम कटियार, सहित बड़ी संख्या में पुलिस वाले मौजूद रहे।
विज्ञापन

रात में देखी गई संदिग्ध स्कार्पियो
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बुधवार देर रात इस क्षेत्र में एक संदिग्ध स्कार्पियो देखी गई थी। नगरिया मोड़ पुलिस चौकी से कुछ फर्लांग की दूरी पर पुलिया के नीचे लगभग 20-25 क्विंटल मांस काली तिरपाल से छुपाया गया था। ग्रामीणों ने जब तिरपाल हटाकर देखा तो पूरा माजरा समझ में आ गया। सूत्रों का कहना है कि पुलिस की साठगांठ से बड़े पैमाने पर चल रहे मांस के अवैध कारोबार से एक समुदाय में तीखा आक्रोश है। लोगों ने अभियान चलाकर श्रावण माह में मांस कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

अपने खाने को लिए जाना
बरामद मांस मिट्टी में दबाते समय जांच के लिये एक पुलिस कर्मी सैंपल ले रहा था। तभी एक दरोगा कहने लगे कि ले लो थोड़ा अपने खाने के लिए भी ले जाना। यह सुनते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने पुलिस की मिलीभगत से संरक्षित पशु के मांस की तिजारत का आरोप लगाया और उच्चाधिकारियों से शिकायत की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed