फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girls to be vulnerable to car die

कार की चपेट में आकर बालिका मरी

Wed, 24 Jun 2015 10:54 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 24 Jun 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Girls to be vulnerable to car die
शाहजहांपुर/निगोही। तेजगति से आ रही कार की टक्कर से रोड क्रॉस कर रही बच्ची उछलकर मार्ग पर काफी दूर जा गिरी। मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव राघवपुर सिकंदरपुर निवासी सुरेश राठौर की 10 वर्षीय पुत्री पारुल बुधवार को सुबह छह बजे शौच के लिए घर से निकली थी। वह शाहजहांपुर-पीलीभीत हाईवे क्रास कर रही थी कि बीसलपुर की ओर से आ रही नीले रंग की कार की चपेट में आ गई। ग्रामीण उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने पारुल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बेटी को मृत देख मां हो गई अचेत
पारुल की मां देवी घर में खाना बना रही थीं। उन्हें सूचना मिली कि उसकी पुत्री पारुल के किसी वाहन ने टक्कर मार दी है। पारुल की मां मार्ग पर पहुंची इससे पूर्व उसको ग्रामीण अस्पताल लेकर जा चुके थे। अस्पताल पहुंचने पर बेटी को मृत देखकर पारुल की मां बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने एसओ को लताड़ा
वाहन की लगी टक्कर से पारुल को देखने तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा स्थानीय अस्पताल जा पहुंचे। मृतक पारुल के पिता सुरेश ने विधायक से एसओ द्वारा टक्कर मार कर फरार गाड़ी को पकड़कर छोड़ देने की शिकायत की। इस पर विधायक ने एसओ को कड़ी फटकार लगाई और एसपी से शिकायत की।


एक्सीडेंट होने पर टूट गई थी नंबर प्लेट
तेज रफ्तार से आ रही नीले रंग की जिस कार से दुर्घटना हुई थी। भीषण टक्कर होने से कार की नंबर प्लेट आधी टूटकर मौके पर ही गिर गई। इसे ग्रामीणों ने उठा लिया और पुलिस को इसकी जानकारी भी दी गई। नंबर प्लेट के हिसाब से मिलान किया जाए तो वाहन के बारे में जानकारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed