{"_id":"5a4e83214f1c1b5c0c8b6c04","slug":"girl-gangrape-in-puwayan","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का घर से अपहरण कर झाले पर गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का घर से अपहरण कर झाले पर गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
rape victim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती को तीन लोग 31 दिसंबर रात घर से अगवा कर ले गए। आरोप है कि तीनों ने खीरी ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। तीन दिन बाद बुधवार को युवती आरोपियों के चुंगल से मुक्त हुई तो उसने घर आकर सारा वाकया परिजनों को बताया। बृहस्पतिवार को पिता के साथ कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि तीनों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 31 दिसंबर की रात वह अपने बेटे के साथ काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था और पत्नी रिश्तेदारी में गयी हुई थी। घर पर 19 वर्षीय बेटी अकेली थी। एक जनवरी को सुबह वापस आने पर बेटी घर से गायब मिली। उन्होंने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। तीन जनवरी को बेटी बदहवास हालत में घर लौटी। उसने बताया कि 31 दिसंबर की रात खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव हथेला निवासी राहुल और पीड़ित युवती के ही गांव के राजीव व गुड्डू दीवार फांदकर घर में घुस आए। वे लोग उसे जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन अपने साथ बाइक पर बैठाकर गांव हथेला में एक झाले ले गए और वहां बंधक बनाकर आरोपियों ने उसके साथ रेप किया। आरोपी तीन दिन तक उसके साथ दरिंदगी करते रहे। तीन जनवरी को वह किसी तरह आरोपियों से बचकर मौके से भाग निकली और घर पहुंचकर परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद चार जनवरी को पिता पीड़िता को लेकर पुलिस से मिले और कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 केे तहर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।