फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Generator on the roof of the mosque to storm around

मस्जिद की छत पर जनरेटर रखने को लेकर बवाल

Mon, 22 Jun 2015 09:11 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Mon, 22 Jun 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
Generator on the roof of the mosque to storm around
बल्लिया गांव में एक मस्जिद की छत पर जनरेटर रखने का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें बीच बचाव करने गई कुछ महिलाओं को भी बुरी तरह से पीटा गया है। मामला सजातीय है, लेकिन दोनो पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना क्षेत्र के बल्लिया गांव स्थित कमेटी के लोगों ने जनरेटर को मस्जिद की छत पर रखवा दिया था। इसको लेकर पड़ोस के नसीम और साबिर को ऐतराज था। इनका कहना है कि जनरेटर चलने से उसकी धमक से उनके मकान की दीवारों और छतों पर कंपन होता है। इससे मकान के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना है।
विज्ञापन

नसीम ने पुलिस को बताया कि मस्जिद कमेटी के लोगों से जनरेटर भूतल पर रखने को कहा तो वह नाराज हो गए और उनके गुर्गों ने घर में घुसकर उसे, साबिर और घर की महिलाओं को मारा पीटा है। सूचना पर पुलिस आई, लेकिन रमजान होने की वजह से मस्जिद कमेटी के लोगों पर कार्रवाई नहीं की है। साबिर और नसीम ने उच्चाधिकारियों को भेजी शिकायत में जनरेटर भूतल पर रखवाने की मांग करते हुए मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed