{"_id":"6af60fd95c32d4e860019533","slug":"departmental-inquiry-initiated-against-suspended-police-personnel-meerut-news-c-72-1-mct1010-162621-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: निलंबित पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: निलंबित पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर के शताब्दीनगर में दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई के दौरान कुलदीप कसाना को गोली मारने की घटना में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी ने घाट चौकी प्रभारी और बीट सिपाही को निलंबित कर दिया। इनकी विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। घायल कुलदीप को जिला बदर किया गया है।
गांव कुंडा निवासी रोहित कसाना ने परतापुर थाने में दर्ज मुकदमे में बताया था कि उसका भाई कुलदीप सोमवार रात अपने साथी तेजस और बादल के साथ शताब्दीनगर में हिमांशु के घर जा रहा था। इंद्रापुरम स्थित पीर वाली गली में उसे शताब्दीनगर निवासी शिवांश उर्फ चिंटू व उसका भाई अक्षय, गांव घाट निवासी सागर और निखिल मिल गए। इसके बाद दोनों गुटों में फायरिंग शुरू हो गई। एक गोली कुलदीप की पीठ में लगी। चिंटू, अक्षय, सागर और निखिल फरार हो गए।
बुधवार सुबह पुलिस ने शिवांश को गिरफ्तार कर लिया। इसके कुछ देर बाद वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद कराने के लिए पुलिस शिवांश को परतापुर में एलएंडटी के प्लांट के पास निर्माणाधीन इमारत में लेकर पहुंची। इसी दौरान उसके साथी अभिषेक ने पुलिस टीम पर गोली चला दी थी। पुलिस ने अभिषेक को भी गिरफ्तार कर उससे तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन
परतापुर पुलिस की लापरवाही उजागर होने के बाद घाट चौकी प्रभारी अजय प्रताप और बीट कांस्टेबल अंकित नागर को निलंबित कर दिया था। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले पूरे मामले की मानीटरिंग कर रहे है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिसकर्मियों की जो लापरवाही रही है, उसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।