{"_id":"6af6109d1157c8de5a0143bf","slug":"former-girlfriend-accused-of-demanding-money-and-threatening-to-implicate-him-orai-news-c-224-1-ori1005-152403-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पूर्व प्रेमिका पर रुपये मांगने और फंसाने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पूर्व प्रेमिका पर रुपये मांगने और फंसाने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
कालपी। नगर के राम चबूतरा निवासी एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर रुपये मांगने और मांग पूरी न होने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि युवती का पिता भी उसे धमकाने में साथ दे रहा है। लगातार मिल रही धमकियों और कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है।
राम चबूतरा निवासी आमिर राईन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग था। इस दौरान दोनों साथ भी रहते थे, लेकिन करीब दो वर्ष पहले उनके बीच संबंध समाप्त हो गए। आरोप है कि इसके बाद भी युवती लगातार उससे रुपये की मांग कर रही है। रुपये देने से इन्कार करने पर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। युवक का आरोप है कि युवती का पिता भी इस मामले में उसका साथ दे रहा है।
आमिर का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों से वह परेशान हो चुका है। इसी के चलते उसने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।