{"_id":"6af61054d098a5c78307a8b0","slug":"families-of-the-deceased-allege-that-the-management-had-coerced-them-into-coming-to-work-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107157-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मृतकों के परिजनों का आरोप- प्रबंधन ने जबरदस्ती काम पर आने का डाला था दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मृतकों के परिजनों का आरोप- प्रबंधन ने जबरदस्ती काम पर आने का डाला था दबाव
विज्ञापन
संधार कंपनी में टैंक की सफाई करने के दौरान हुई तीन लोगों की मौत का मामला
सोनू यादव
गुरुग्राम। जेल रोड स्थित संधार कंपनी में जहरीली गैस वाले टैंक में उतारने के लिए प्रबंधन ने अनिल झा और अन्य पर दबाव बनाया था। यह आरोप अनिल के दामाद रजनीश ने प्रबंधन पर लगाए हैं। रजनीश ने बताया कि अनिल को छठ के चलते छुट्टी लेनी थी। प्रबंधन ने दबाव बनाया कि काम पर नहीं आओगे तो छठ पर छुट्टी नहीं मिलेगी। इसी दबाव में आकर बुधवार को कंपनी कर्मचारियों की छुट्टी के बावजूद अनिल काम पर गए थे। वहां भी उसे जबरन टैंक सफाई करने को अंदर उतारा गया।
इसी तरह के आरोप मृतक मोहम्मद आरिफ के भाई मोहम्मद आसिफ के भी हैं। आसिफ ने बताया कि प्लांट हेड दीपक कुमार ने बुधवार सुबह कॉल की और आरिफ को काम पर आने का दबाव बनाया था। ये नहीं बताया गया था कि टैंक की सफाई करानी है। कॉल आने पर सुबह लगभग साढ़े 7 बजे आरिफ घर से कंपनी के लिए निकला था।
वहीं मृतक बादशाहपुर निवासी नरेश यादव के परिवार वाले भी आरोप लगा रहे हैं कि वे बतौर वेल्डर कंपनी में काम करते थे। टैंक सफाई का काम उनकी जिम्मेदारी थी ही नहीं। बावजूद जबरन टैंक की सफाई करने जैसे काम में लगाया गया। वहीं एक अन्य कर्मचारी ने बताया कि नरेश और अनिल को बचाने के चक्कर में आरिफ की जान गई। आरिफ के टैंक में जाने के बाद कोई जवाब नहीं आया तो चौथा कर्मचारी भी अंदर उतरा था। लेकिन अंदर उतरते ही दम घुटने लगा और बाकी तीनों साथियों को बेहोश देखकर वो तुरंत बाहर निकल गया तो उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
संधार कंपनी में ये हादसा बुधवार दोपहर को हुआ था। यहां टैंक की सफाई करने उतरे तीन कर्मचारी बेहोश हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो उनकी मौत हो गई। मृतकों में 56 साल के नरेश यादव, 21 साल का मोहम्मद आरिफ और 46 साल के अनिल झा शामिल थे। मामले में भोंडसी थाना पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बृहस्पतिवार को तीनों मृतकों के शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों ने शवों का विसरा लिया है जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।