{"_id":"675f8b80ada1f9ff47d719fe1ad5e072","slug":"general-shoe-store-goods-worth-millions-of-fire-ashes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल, शू स्टोर में आग से लाखों का माल राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनरल, शू स्टोर में आग से लाखों का माल राख
जलालाबाद।
Updated Wed, 22 Apr 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार सुबह तड़के बाजारगंज में छह जनरल और शू स्टोर आग से तबाह हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लोगों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इसके बाद भी करीब दस लाख रुपये से ज्यादा का सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया। पुलिस और राजस्व कर्मियों ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की। इस अग्निकांड से प्रभावित ज्यादातर दुकानदार उधार पर रकम लेकर अपना व्यापार कर रहे थे।
इस अग्निकांड के प्रभावित सभी दुकानदार अपने-अपने घरों पर थे। जब सूचना मिली तो वहां पहुंचे। आग की शुरूआत मोहल्ला गौसनगर निवासी इजहार के शू स्टोर से हुई और देखते ही देखते ये आग मोहल्ला प्रतापनगर के रवि दयोल, गिरिजेश गुप्ता तथा लालू देवल के जनरल स्टोर तथा इसके बाद आग फरमान के शू स्टार मोहल्ला खेड़ा के भूरे, मुन्ना, ब्रजेश गुप्ता, नफीस, सलमान आदि के दुकानों तक पहुंच गई। इस हादसे में इजहार व ब्रजेश का करीब चार लाख, सलमान व नफीस का तीन लाख, मुन्ना का करीब ढाई लाख, फरमान का डेढ़ लाख से ज्यादा का सामान पूरी तरह जल गया, जबकि अन्य लोगों का भी थोड़ा बहुत नुकसान हुआ।
कूड़ा जलाने से आग लगने का है अनुमान
बताते है कि सफाई कर्मी द्वारा कूड़े का ढेर लगाकर उसमें आग लगा दी गई। इससे उड़ी चिंगारी किसी तरह जूते के दुकान के अंदर चली गई। सुबह का समय होने से वहां कोई मौजूद नहीं था। इससे अंदर ही अंदर सुलगी आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। प्रभावित दुकानदारों ने आग लगने का यही कारण जताती तहरीर कोतवाली में दी तथा एक शिकायती पत्र पालिका के ईओ को दिया है।
विज्ञापन
बड़ा हादसा होने से टला
करीब पांच साल पहले दीपावली की रात इसी मंडी में लगी आग से पूरा बाजार जलकर राख हो गया था। उस दौरान उक्त दुकाने बांस के टट्टे तथा पन्नी आदि से बनी हुई थी। इधर कुछ सालों से इस मंडी की करीब सभी दुकानें पक्की बन गई। इसके अलावा यह अग्निकांड दिन में हुआ। इससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। लोगों का कहना था कि यदि यह हादसा रात में होता तो जानकारी मिलने तक पूरा बाजार इसकी चपेट में आ चुका होता।
दुकानदारों में तकरीबन सभी छोटे-मोटे व्यापारी
उक्त बाजार में ज्यादातर दुकानदार किराये पर दुकान लेकर अपना व्यापार चला रहे है सीजन का टाइम होने से इन दुकानदारों ने या तो साहूकारों से नकद अथवा बाहर के थोक व्यापारियों से उधारी पर माल लेकर अपनी दुकानों में सामान का स्टाक कर लिया इस अग्निकाड में सब कुछ स्वाहा हो जाने के बाद प्रभावितों का बुरा हाल है। आग बुझने के बाद दुकान का हाल देखकर कई लोग फूट-फूट कर रोए।