{"_id":"6b0b0e9408a2c29df3057c54","slug":"fir-against-clerk-for-misappropriating-deled-students-fees-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-139456-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: डीएलएड छात्राओं की फीस हड़पने में लिपिक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: डीएलएड छात्राओं की फीस हड़पने में लिपिक पर प्राथमिकी
विज्ञापन
चित्रकूट। शंकर भगवान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में छात्राओं से डीएलएड की फीस हड़पने के आरोप में पुलिस ने लिपिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसकी शिकायत अभिभावकों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के रामघाट निवासी हर्ष कुमार वैद्य ने तहरीर में बताया कि पुत्री अपर्णा शंकर भगवान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा है। उन्होंने फीस के लिए 41 हजार रुपये कॉलेज के लिपिक अरविंद जाटव के खाते में ऑनलाइन भेजे थे।
आरोप है कि अरविंद ने यह रकम कॉलेज में जमा करने के बजाय हड़प ली। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने धमकी भी दी। फीस जमा न होने से उनकी बेटी की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और वह काफी परेशान है।
विज्ञापन
इसी तरह कस्बा मऊ निवासी माही जायसवाल से भी डीएलएड की फीस के नाम पर 20 हजार रुपये लिए गए, लेकिन कॉलेज में जमा नहीं किए गए। इस मामले में छात्राओं और उनके अभिभावकों ने संपूर्ण समाधान दिवस मऊ में भी प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी।
थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर लिपिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- -- -
लिपिक ने छात्राओं से ऑनलाइन रुपये लिए थे, लेकिन कॉलेज में जमा नहीं किए। जानकारी होने पर लिपिक से रुपये जमा कराए जा रहे हैं।
- हेमंत कुमार भार्गव, प्रबंधक-शंकर भगवान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी।
-- -- -- -- -
लिपिक ने छात्राओं से ली गई फीस जमा कराने के लिए लिखित शपथ पत्र दिया है। जल्द ही सभी छात्राओं की फीस की धनराशि जमा करा दी जाएगी। इससे उनकी पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
- बीके शर्मा, डायट प्राचार्य।