फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gdia colorful villagers began a hunger strike against police

गढ़िया रंगीन पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों की भूख हड़ताल शुरू

Mon, 04 May 2015 11:46 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 04 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Gdia colorful villagers began a hunger strike against police
 दबंगों द्वारा 20 बीघा गेहूं की फसल चोरी से काट लिए जाने के मामले में गढ़िया रंगीन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर गांव जगतियापुर के जाटव परिवार ने सोमवार से कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल शुरू कर दी। बुध पूर्णिमा का अवकाश होने के कारण भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों की सुध लेने के लिए कोई अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

गांव जगतियापुर से आए रामसरन और उनके परिवार में शामिल सर्वेश कुमारी, रामश्री, रोशन लाल, रामभजन, कस्तूरी, प्रकाश चंद्र आदि भूख हड़ताल में शामिल हैं। इन सभी ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंगों ने 11 अप्रैल की रात कंबाइन से उनके खेतों में खड़ी 20 बीघा फसल जबरन काट ली। शिकायत करने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो दबंगों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दबंग मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

रामसरन के अनुसार दबंगों ने पुलिस की शह पर फसल काटी और इसीलिए पुलिस ने जीडी में न तो मुठभेड़ दिखाई और न ही तहरीर देने पर एफआईआर दर्ज की। जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पर पुलिस अफसरों ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में पीड़ित परिवार ने इसी आशय का ज्ञापन डीएम के नाम उनके कार्यालय के बाबू को दिया। ग्रामीणों के अनुसार फसल काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने तक कलक्ट्रेट में डेरा डाले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed