{"_id":"6aaf4f4014059db30e085d64","slug":"tpc-supremo-brijesh-ganjhu-carrying-a-reward-of-30-lakh-from-chatra-killed-in-an-encounter-in-up-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4745014-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में मारा गया झारखंड का मोस्ट वांटेड: टीपीसी कमांडर बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में मारा गया झारखंड का मोस्ट वांटेड: टीपीसी कमांडर बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे
Sun, 20 Sep 2026 09:07 AM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 09:07 AM IST
सार
झारखंड के चतरा जिले में सक्रिय टीपीसी के सुप्रीमो और 30 लाख रुपये के इनामी बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को उत्तर प्रदेश एटीएस ने वाराणसी में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।
विज्ञापन
30 लाख रुपये का इनामी बृजेश गंझू ढेर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
झारखंड के चतरा जिले में सक्रिय प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के सुप्रीमो और 30 लाख रुपये के इनामी बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया। रविवार तड़के वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान में टेंगरा मोड़ के पास यह मुठभेड़ हुई। बृजेश गंझू पर झारखंड सरकार ने 25 लाख और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
एटीएस ने रोका तो कर दी फायरिंग
एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड का वांछित उग्रवादी कमांडर बृजेश गंझू मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ होते हुए मुगलसराय की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर रविवार सुबह करीब पांच बजे एटीएस की टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति वहां पहुंचा। टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें- झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
मुठभेड़ में हुई मौत
फायरिंग के बाद एटीएस की टीम ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में बृजेश गंझू को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। एटीएस की टीम उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के बाद मृतक की पहचान चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के लूटू गांव निवासी बृजेश गंझू के रूप में हुई। मुठभेड़ के दौरान उग्रवादी की ओर से चलाई गई गोलियां एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं। जैकेट की वजह से दोनों गंभीर रूप से घायल होने से बच गए। एहतियातन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। घटना के बाद एटीएस और स्थानीय पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। बृजेश गंझू लंबे समय से झारखंड पुलिस और एनआईए की वांछित सूची में शामिल था।