फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gangster including three members jailed

सरगना समेत तीन सदस्यों को जेल

Mon, 10 Aug 2015 08:59 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 10 Aug 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
Gangster including three members jailed
थाना सदर बाजार पुलिस के द्वारा रविवार को पकड़े गए बाइक चोर गिरोह से आठ चोरी की बाइक और दो लैपटॉप बरामद हुए हैं। गिरोह के सरगना मिथलेश समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया है। अन्य बाइक बरामद करने को पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन

एसपी बबलू कुमार ने बताया कि अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के फरार सदस्य थाना सदर बाजार क्षेत्र की खंडेलवाल वाली गली घंटाघर निवासी रामदीन और थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव मुड़िया बाजार गली निवासी रवींद्र वर्मा उर्फ गुड्डू बाइक चोरी करने का काम करते थे। इसी थाना क्षेत्र के गांव रधौली निवासी राजकुमार मैकेनिक का काम चोरी की गई बाइक की पेंटिंग करके फर्जी नंबर प्लेट लगाना था। जबकि, गिरोह सरगना मूल रूप से हरदोई के थाना पाली क्षेत्र गांव बिल्सर और हाल पता रोजा क्षेत्र में रहने वाला मिथलेश और थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाडू़जई पेशावरी निवासी अभय दीक्षित चोरी किए हुए दो पहिया वाहनों को गिरवी रखने का काम करते थे। गिरोह से बरामद बाइक पांच शाहजहांपुर, दो हरदोई और एक बरेली के फरीदपुर से चोरी की गईं थी। बरामद दोनों लैपटॉप चोरी की गई बाइक के साथ ही चोरी हुए थे। लैपटॉप चोरी की गई बाइक के बैग में रखे थे।
विज्ञापन



गिरोह से और बाइक बरामद होने की संभावना
गिरोह के सदस्य रामदीन और रवींद्र वर्मा उर्फ गुड्डू की तलाश में पुलिस की टीम लगी हैं। इनके गिरफ्तार होने पर बाइक बरामद हो सकती हैं। पुलिस के मुताबिक गैंग का 20 बाइक चोरी की घटनाओं में हाथ हैं। पुलिस टीम गिरोह के दोनों फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्रों में गिरवी डालते से बाइक
गिरोह का सरगना मिथलेश चोरी बाइक बचने के बजाए। उन्हें ग्रामीणों क्षेत्र में गिरवी डालने का काम करता था। इसी बीच वह गिरवी रखने वालों से बीच-बीच में बहाना बनाकर रुपये ले लेता था। गाड़ी के कागज मांगने पर रजिस्ट्रेशन और ट्रांसफर करने का बहाना कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed